नीदरलैंड ने की जीत से शुरुआत

सेनेगल को 2-0 से हराया जैक्पो और क्लासेन ने किए गोल दोहा। विश्व कप 2022 में पहली बार बराबरी का मुकाबला खेला गया। इस मैच में 2010 विश्व कप की उपविजेता टीम नीदरलैंड और अफ्रीकन चैंपियन सेनेगल की टीम आमने-सामने हुई। नीदरलैंड ने इस मैच में सेनेगल को 2-0 से हरा दिया। उसके लिए कोडी जैक्पो और डेवी क्लासेन ने एक-एक गोल किए। सेनेगल ने पूरे मैच में पकड़ बनाए रखी, लेकिन अंत में नीदरलैंड ने बाजी मारी। पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर छूटा था। दूस.......

फीफा विश्व कप में आज होंगे तीन मुकाबले

ईरान-इंग्लैंड में भिड़ंत, नीदरलैंड की टक्कर सेनेगल से  वेल्स के सामने होगा अमेरिका दोहा। फुटबॉल विश्व कप में सोमवार (21 नवंबर) को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम शाम 6:30 बजे से ईरान के खिलाफ खेलेगी। वहीं, ग्रुप-ए में नीदरलैंड का सामना अफ्रीकन कप चैम्पियन सेनेगल से होगा। यह मुकाबला रात 9:30 बजे शुरू होगा। दिन का तीसरा और आखिरी मैच देर रात 12:30 बजे से ग्रुप-बी में अमेरिका और वेल्स के बीच खेला जाएगा। .......

भारत के तीन मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में

एशियाई युवा चैम्पियन रवीना ने फ्रांसिस्का रोजी को हराया नयी दिल्ली। मौजूदा एशियाई युवा चैम्पियन रवीना (63 किलोग्राम) ने अपने बेहतरीन कौशल की बदौलत स्पेन के ला नुसिया में चल रही आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रवीना ने अंतिम-16 दौर के मुकाबले में हंगरी की वर्गा फ्रांसिस्का रोजी को पराजित किया।  भारतीय मुक्केबाज ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए जबरदस्त मुक्के लगाये। दूसरे राउं.......

मनिका बत्रा ने एशिया कप में रचा इतिहास

कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं नई दिल्ली। एशिया कप टेबल टेनिस में देश की नम्बर एक महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कांस्य पदक मैच में हिना हयाता को 4-2 से हराया। हिना हयाता की रैंकिंग छह है। वह तीन बार इस इस टूर्नामेंट को जीत चुकी हैं। इस दिग्गज को खिलाड़ी को हराकर मनिका ने देश का नाम रोशन किया। मनिका एक करोड़ 63 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के .......

मनिका बत्रा ने किया उलटफेर

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी को हराया क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं नई दिल्ली। मनिका बत्रा ने एशिया कप टेबल टेनिस में बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व नंबर सात चीन की चेन जिंगटांग को सात गेमों के संघर्ष में पराजित किया। मनिका इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गईं, जहां उनका सामना ताईपे की चेन जू यू से होगा। वहीं, विश्व नंबर 39 देश के नंबर पुरुष पैडलर जी साथियान को सात गेमों के संघर्ष में पांचवीं वरीय जापान के यूकिया उदा से हार का .......

पहलवान विनेश फोगाट बुल्गारिया में करेंगी तैयारी

न्यूयार्क में खेलेंगे पहलवान बजरंग पूनिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट बुल्गारिया के बेलमेकेन में ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सेराफिम बेर्जाकोव की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगी और खेल मंत्रालय इसके लिए टॉप्स के जरिये आर्थिक मदद करेगा। तीन बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश के साथ उनके फिजियो अश्विनी पाटिल भी बेलमेकेन जाएंगे।  बेलमेकेन समुद्र तल से लगभग 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। .......

लिवरपूल को खरीद सकते हैं मुकेश अम्बानी

12 साल बाद बिकने के कगार पर यह टीम 381 अरब रुपये होगी कीमत खेलपथ संवाद लंदन। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल को खरीद सकते हैं। इस मशहूर को क्लब को बेचने के लिए फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (एफएसजी) तैयार है। क्लब के मौजूदा मालिकों ने बिक्री के लिए बोली मंगवाई है। एफएसजी लिवरपूल को कम से कम 381 अरब रुपये में बेचना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी क्लब को खरीद.......

चोटिल शिव थापा फाइनल मुकाबले से हटे

रजत पदक से करना पड़ा संतोष नई दिल्ली। भारत के शिव थापा ने बॉक्सिंग के 63.5 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है। हालांकि, फाइनल मुकाबला उनके लिए काफी निराशाजनक रहा। खिताबी मुकाबले में वह बीच में ही चोटिल हो गए और उन्हें मैच से हटना पड़ा। सभी को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन थापा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। एशियाई चैंपियनशिप में यह उनका छठा पदक है। थापा को इस तरह से रजत पदक से संतोष करना पड़ा जो उनका एशियाई चैंपियनश.......

गोल्डन पंच से एक कदम दूर शिव थापा

एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में चार मुक्केबाजों ने जीते कांस्य पदक आज पांच महिला बॉक्सर गोल्डन पंच लगाने रिंग में उतरेंगी अम्मान। छह बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा ने जोर्डन के अम्मान में चल रही एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गुरूवार को फाइनल में प्रवेश किया जबकि चार मुक्केबाजों ने अपना अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया। थापा (63.5 किलोग्राम) ने सेमीफाइनल में ताजिकस्तान के बाखोदुर उस्मोनोव को 4-1 के विभाजित फैसले में.......

सवालों के घेरे में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया का कामकाज

अध्यक्ष सुधांशु मित्तल और सचिव महेंद्र सिंह त्यागी के जलवे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों के कामकाज को लेकर प्रायः उंगली उठती रहती हैं। खेल संगठन पदाधिकारियों का काम तो वैसे खेलों और खिलाड़ियों की भलाई होनी चाहिए लेकिन अधिकांश खेलनहार संगठनों को अपनी आरामतलबी और मौजमस्ती की सैरगाह समझते हैं। खेलप्रेमियों ने हैंडबॉल की दुर्दशा तो देख ही ली, खो-खो खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया भी कमोबेश उसी राह पर चल रहा है।.......